*देहरादून -* मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को नाबार्ड के देहरादून कार्यालय में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने FPO द्वारा लगाई गई सेब, कीवी और अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी देखी और किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि FPO को सिर्फ किसानों को जोड़ने तक सीमित न रखकर आत्मनिर्भर और सस्टेनेबल संस्था के रूप में विकसित करना जरूरी है। इसके लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और इकोसिस्टम विकसित किया जाए।

उन्होंने कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और बाजार उपलब्ध कराने के साथ शीत भंडारण, ट्रेसेबिलिटी और जैविक प्रमाणन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि नाबार्ड और राज्य सरकार की योजनाओं में बेहतर समन्वय से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *