*हरिद्वार -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में 7वें CII उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए नियामक नहीं, बल्कि सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही है।

CM ने कहा कि PM मोदी के मार्गदर्शन में कनेक्टिविटी विस्तार से औद्योगिक माहौल बना है। पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित हुईं, जिनसे 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला। निवेशकों के लिए निवेश मित्र, सिंगल विंडो पर 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड बनाया गया है, ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में 1,002 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित हो रहा है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों के लिए विशेष पार्क और हरिद्वार में फ्लैटेड फैक्ट्री बन रही है। BRAP में उत्तराखंड को टॉप अचीवर्स और एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स-2024 में प्रथम स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *