*हरिद्वार -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि सशक्त पंचायतें विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव हैं। प्रदेश के सभी विकासखंडों में 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से जोड़ा गया है।
CM ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करें और जन योजना अभियान के तहत स्थानीय जरूरतों के अनुसार पेयजल, सड़क, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर फोकस कर योजनाएं बनाएं।
उन्होंने बताया कि 2025-26 में 56 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया, 5,972 पंचायतों में भवन सचिवालय के रूप में चल रहे हैं और 1 हजार से अधिक पंचायतों का कंप्यूटरीकरण हुआ है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है और पंचायत का पैसा जनता का पैसा है, इसका हिसाब जनता के सामने होना चाहिए।
