*देहरादून -* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को मसूरी से देहरादून तक 7 निर्माण सील कर दिए। ये सभी निर्माण बिना नक्शा पास कराए और बिना अनुमति के किए जा रहे थे, जिनमें ज्यादातर व्यावसायिक निर्माण शामिल हैं।

*कहां-कहां सीलिंग हुई:*

*मसूरी में -* घंटाघर रोड पर होटल गोल्डन हैवन के निकट जगमोहन अत्री द्वारा पहले से बने भवन में बिना स्वीकृति के अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा था, जिसे सील किया गया।

*संस्कृति लोक कॉलोनी, देहरादून में -* यहां तीन जगह एक्शन हुआ। नदीम अहमद और शहजाद द्वारा किए जा रहे दो व्यावसायिक निर्माण और लेन नंबर-1 में चौधरी द्वारा किया जा रहा निर्माण सील किया गया।

*टर्नर रोड क्षेत्र में -* सी-12 टर्नर रोड पर बजाज डेयरी के पास सुमित, ओगल भट्टा क्षेत्र में कमलेश और रुकसाना/इकबाल द्वारा किए जा रहे तीन अलग-अलग अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है। बिना मानचित्र के निर्माणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निगरानी जारी रहेगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भी अपील की कि कोई भी निर्माण शुरू करने से पहले अनिवार्य रूप से मानचित्र स्वीकृत करा लें, नहीं तो सीलिंग समेत वैधानिक कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *