*देवप्रयाग/देहरादून -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गड्ढामुक्त अभियान के तहत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
CM ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं को परखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों को बेहतर बनाने और स्वच्छता सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
