*देहरादून -* उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून में प्रदेश की 25 सतही क्षेत्रीय वेधशालाओं (SFO) के प्रेक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 13 जनपदों के प्रेक्षकों को मौसम आंकड़ों के सही अवलोकन, ऑनलाइन प्रविष्टि और समय पर प्रेषण का प्रशिक्षण दिया गया।

USDMA के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य में सटीक और समयबद्ध मौसम आंकड़े ही आपदा पूर्व तैयारी और प्रारंभिक चेतावनी का आधार हैं। उन्होंने प्रेक्षकों से उपकरणों की खराबी या डेटा अपलोड में आ रही दिक्कतों की तत्काल सूचना देने को कहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने कहा कि विशेषकर मानसून में वर्षा के आंकड़ों की शुद्धता से भारी बारिश की निगरानी और आपदा प्रबंधन के निर्णयों में मदद मिलती है। प्रशिक्षण में वर्षा मापन, तापमान रीडिंग और उपकरण रखरखाव की तकनीकी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *