*भराड़ीसैंण (गैरसैंण) -* विधानसभा सत्र के समापन पर प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक वर्ष में गैरसैंण में दो सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की गैरसैंण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पिछले 5 वर्षों में गैरसैंण में सत्रों को विशेष महत्व दिया गया है।

CM ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंच है, विरोध का अधिकार है लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादा में होना चाहिए। सदन में हंगामा करने से जनहित के मुद्दों पर चर्चा प्रभावित होती है। कांग्रेस को सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में UCC लागू करने, सख्त भू-कानून और शिक्षा सुधार जैसे बड़े फैसले लिए हैं। रामपुर तिराहा कांड का जिक्र करते हुए CM ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तराखंड आंदोलन पर टिप्पणी करते समय जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही NSA अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई।

CM ने बताया कि 7,844.18 करोड़ के अनुपूरक बजट में विकास और जनकल्याण के लिए अतिरिक्त प्रावधान किए गए हैं और सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *