*कीर्तिनगर / टिहरी गढ़वाल -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के समापन के बाद सड़क मार्ग से देहरादून लौटते समय जनसंपर्क के अंदाज में नजर आए। उन्होंने पूरे रास्ते में कई स्थानों पर रुककर स्थानीय लोगों से भेंट की और आत्मीय संवाद किया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मौजूद सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बेहद सहज और आत्मीय अंदाज में लोगों से कुशलक्षेम पूछी। स्थानीय लोगों ने भी अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रोटोकॉल से इतर जनसंपर्क को प्राथमिकता देने वाला रहा। सड़क मार्ग से लौटते हुए जगह-जगह रुककर लोगों से सीधे मिलना, उनकी सुनना और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया और आमजन ने भी मुख्यमंत्री के इस सहज संपर्क की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *