*देहरादून -* एसएसपी देहरादून के भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में एक अभियुक्त को नैनीताल से गिरफ्तार किया है।
*क्या है मामला :*
दिनांक 21/10/2026 को वादी अपूर्व जोशी पुत्र स्व. जेपी जोशी निवासी मिलन विहार, जीएमएस रोड ने थाना सेलाकुई में तहरीर दी कि मौजा बड़ोवाला, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर स्थित भूमि के मूल खातेदार स्व. निर्मल सिंह की मृत्यु होने की जानकारी होने के बावजूद आशीष कुमार राठौर और उसके साथियों ने फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी से जमीन बेच दी।
तहरीर पर थाना सेलाकुई में मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 धारा 318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बाद पुलिस ने टीम गठित कर सर्विलांस और पतारसी-सुरागरसी शुरू की। दिनांक 27/10/2026 को पुलिस ने मुख्य अभियुक्त आशीष राठौर (33 वर्ष) पुत्र सुभाष चंद्र राठौर निवासी बरौटी वाला, पृथ्वीपुर खेड़ा, थाना विकासनगर को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त :* आशीष राठौर पुत्र सुभाष चंद्र राठौर, निवासी बरौटी वाला, थाना विकासनगर, उम्र 33 वर्ष।
*पुलिस टीम :* उ.नि. सुमेर सिंह, हे.का. नीरज शुक्ला, का. सुधीर पंवार।
