*देहरादून।* मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को यमुना कॉलोनी कैंप कार्यालय में सितंबर और अक्टूबर 2026 की धनराशि DBT के जरिए ट्रांसफर की।
सितंबर में 4750 लाभार्थियों को 1.42 करोड़ और अक्टूबर में 4727 लाभार्थियों को 1.41 करोड़ रुपये भेजे गए। दोनों महीनों में कुल 9477 बच्चों को 2 करोड़ 84 लाख 31 हजार रुपये की सहायता दी गई।
मंत्री ने कहा कि योजना कोरोना काल में माता-पिता या संरक्षक खोने वाले बच्चों के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत 21 साल की उम्र तक हर महीने 3000 रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा और पोषण से वंचित न रहे।
अब तक 6544 बच्चों को समिति ने अनुमोदित किया है। 1565 बच्चे 21 साल पूरे कर चुके हैं और 252 बच्चे अन्य कारणों से योजना से बाहर हुए हैं।
