देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्रवाई सुबह 11:00 बजे शुरू हुई सदन में जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास, खाद्य और खेल मंत्री रेखा आर्या से इस दौरान पक्ष – विपक्ष के विधायको ने कई सवाल पूछे सदन के सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब मंत्री रेखा आर्य ने दिए।

हालांकि मंत्री के जबाव से विपक्षी विधायक पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुए।

प्रश्न काल के बाद विपक्ष ने नियम 310 के तहत मानव और वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चर्चा की मांग की। विधायकों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 58 में चर्चा की अनुमती प्रदान की और चर्चा हुई।

इस दौरान सदन में कई विधायी कार्य भी हुए साथ ही आज सदन में आर्थिक

सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा गया।

सदन में पेश हुई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की अर्थव्यवस्था के तहत साल 2023 – 24 आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में पिछले साल की तुलना में 0.5% कम रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा प्रति व्यक्ति आय भी राज्य में बढ़ी है। साथ ही राजस्व प्राप्ति में भी 9% से ज्यादा से दर से कलेक्शन बढ़ा है। हालांकि पर्वतीय और मैदानी जिलों में अर्थव्यवस्था को लेकर भारी अंतर दिखाई दे रहा है। इसी तरह प्रति व्यक्ति की आय में भी मैदानी जिले काफी आगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि पर्वतीय जिलों की रिपोर्ट मैदानी जिलों की तुलना में बहुत ज्यादा संतोषजनक नहीं है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्ष ने नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी ग्राहिता पर नियम 58 के तहत सुनी और इस पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने लोकायुक्त लाने की मांग की उन्होंने कहा कि राज्य के हर मंत्रालय में कोई न कोई घपले घोटाले हो रहे हैं। सिंगल विंडो सिस्टम से भी भ्रष्टाचार हो रहा है। ऊर्जा, सिंचाई, उद्यान, आबकारी हर जगह घोटाला हो रहा है और भाजपा के पास कौन सी वाशिंग मशीन है। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह को भाजपा के वाशिंग मशीन की जरूरत नहीं है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं जो मुझे भाजपा के मशीन की जरूरत पड़े।

 

*सदन में चर्चा जारी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *