देहरादून,

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अर्न्तराष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में नारी शक्ति-राष्ट शक्ति एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्न्तराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 06 महिलाओं को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कई वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा आज देश दुनिया में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के साथ ही व्यावसायिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि आज जब महिलाएं हर सैक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, नेतृत्व कर रही हैं, तो बहुत ही आवश्यक है कि नीति-निर्धारण में, पॉलिसी मेकिंग में हमारी माताएं, बहनें, हमारी नारी शक्ति अधिकतम योगदान दें, ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। योगदान ही नहीं वे महत्वपूर्ण भमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *