*थाना रायपुर*

मोहित विसला पुत्र सतबीर सिंह निवासी ग्राम जमाला थाना असान्ध जिला करनाल हरियाणा द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.03.2024 को शाम के समय संगम चौहान व कुछ अज्ञात लडकों के द्वारा शिकायतकर्ता के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध धारा 307 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना का शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त आदेश के क्रम में अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग 02 टीमें गठित कर रवाना की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटैज का निरीक्षण किया गया एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी । जिससे जानकारी मिली कि मोहित विसला की मंगेतर सोनाली राणा करनपुर में साइबर कैफे की दुकान है। संगम चौहान का पूर्व में वादी की मंगेतर से कालेज के चुनाव के लिए चन्दा मांगने को लेकर झगडा हुआ था। दिनांक 29/07/2023 को संगम चौहान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वादी की मंगेतर की दुकान में जाकर वादी की मंगेतर से मारपीट, गाली गलौच की गयी थी, जिस सम्बन्ध मे

मोहित बिसला को स0धारा रोड स्थित चिकन शाप की दुकान में खडा देखकर संगम चौहान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वादी मोहित बिसला के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर वादी के ऊपर देशी तमंचे से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गण 1-विशाल पुत्र सोकीन पाल निवासी ग्राम विसालपुर तहसील नकुड थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष व 2-संगम चौहान पुत्र सुनील चौहान निवासी ग्राम इस्लामाबाद तहसील नगीना थाना बडापुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष को दिनांक 07.03.2024 को पालटेक्निक रोड धर्मकाटें के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त गणों की निशानदेही पर एक देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये। घटनास्थल से अभियुक्त गणों की 03 मोटर साईकिल को कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त गणों को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *