देहरादून
उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण वन अग्नि पर पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रूप अपनाते हुए वन विभाग के 17 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं__ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बना अग्नि एक चुनौती की तरह सरकार के सामने खड़ी है जिससे निपटने के लिए जिलाधिकारियों और वन अधिकारियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा के लापरवाही बार अपने वाले जो भी अधिकारी हैं उनको भी चिन्हित कर लिया गया है जिनका सस्पेंशन लेटर भी जारी किया जा रहा है आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस फायर सीजन अब तक 998 वन अग्नि की घटना हो चुकी है जिसमें 1316 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है तो वहीं पांच लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है।
