उत्तराखंड सचिवालय में पार्किंग की समस्या का जल्द ही निदान होने जा रहा है। सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के पीछे पार्किंग बनाई जा रही है, जिसमें 60 से 70 वाहनों को आसानी से पार्क किया जा सकेगा। इसमें काफी तेजी से काम हो रहा है। इसके अलावा राजपुर रोड से गेट नंबर 3 की ओर भी एक छोटा पार्किंग तैयार किया जा रहा है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लाखेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय संघ ने अपील की थी कि पार्किग समस्या का निदान किया जाए जिसमें मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की इस समस्या का निदान करते हुए 66 लख रुपए पार्किंग की लिए स्वीकृत किए थे। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेरा ने कहा कि सचिवालय के सभी अनुभागों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के लिए सभी अनुभागों में आरो लगाने की भी मांग सचिवालय संघ में की थी, जिस पर भी अमल किया गया है और अब सभी अनुभागों में आरो लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सचिवालय कर्मचारी प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। कर्मचारी कल्याण कोष के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 लख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *