हरिद्वार.

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी वहीं कलयुगी बेटा जमीन अपने नाम कराने के लिए मां पर दबाव बना रहा था। नशे की लत को पूरा करने के लिए जमीन अपने नाम कराने से मना करने पर अपनी मां की हत्या कर दी थी।

 

पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही मृतका के पति सूरजभान निवासी धनपुरा द्वारा पथरी थाने में अपने पुत्र सावन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वही पुलिस को घटना के संबंध में जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि मां व बेटे के बीच में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गयी थी। जिस पर युवक ने फावड़े से अपनी मां की हत्या करके मौके से फरार हो गया।

 

वही घटना में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आरोपी की तलाश एवं हकीकत से पर्दा उठाने के लिए गठित की गई टीम ने लगातार संभावित स्थलों पर ताबड़तोड़ दबिशें देकर हत्यारोपी सावन को धनपुरा से दबोचने में कामयाबी मिली। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि घर अपने नाम करने के लिए कहने पर उसका अपनी मां से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मां द्वारा नशे की आदतों और पूर्व में जेल जाने की वजह से ऐसा करने से इन्कार करने पर आरोपी ने तैश में आकर अपनी मां पर फावड़े और डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।

 

वही पुलिस टीम ने आरोपी की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा व हत्यारोपी की खून से सनी शर्ट बरामद कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *