*विकासनगर, देहरादून, 30 जुलाई 2026।* एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 6 माह के लिए जिलाबदर किए गए आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त समय से पूर्व ही जिले की सीमा में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश पर आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने की हिदायत दी गई थी।
29 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर अभियुक्त आसिफ विकासनगर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिनेमा गली के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में आया था। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 3(1)/10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
*15 मुकदमे दर्ज, अधिकांश Arms Act के*
गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पूर्व में Arms Act, लूट, डकैती और BNS की धाराओं में 15 मुकदमे पंजीकृत हैं।
*पुलिस टीम*
उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
