*खटीमा, ऊधम सिंह नगर, 01 अगस्त 2026।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा और आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है और नशे के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार मिलकर अभियान चला रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर जनजातीय समुदाय को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अटल आवास योजना में आय सीमा और लागत बढ़ाई गई है। उधम सिंह नगर में इस योजना के तहत 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत जिले में 925 घरों का निर्माण किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में आश्रम पद्धति विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड किया जा रहा है। खटीमा में बालिका छात्रावास के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। बाजपुर में 16 करोड़ रुपये से विद्यालय-छात्रावास और गदरपुर में 100 बेड का बालक छात्रावास बनाया जा रहा है। थारू राजकीय इंटर कॉलेज में खेल मैदान और ऑडिटोरियम का आधुनिकीकरण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 1 करोड़ रुपये की चक्रीय निधि और 8 करोड़ रुपये की निवेश सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 2020 से 2025 तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं पूरी की गई हैं। सितारगंज में थारू विकास भवन का निर्माण भी किया जा रहा है।

संवाद के दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *