*देहरादून/रामनगर, 01 अगस्त 2026।* उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष-2027 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक बढ़ा दी है।
परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि 15 जुलाई से 31 जुलाई तक पोर्टल खुला था, लेकिन कुछ विद्यालयों ने अब तक डाटा अपडेट नहीं किया। छात्रों के हित को देखते हुए अंतिम अवसर के रूप में तिथि बढ़ाई गई है। 4 अगस्त के बाद किसी भी स्थिति में तिथि नहीं बढ़ेगी। इसके बाद डाटा में त्रुटि के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। परिषद ने 4 अगस्त से विद्यालयों को नामावली तैयार करने का विकल्प भी दिया है।
सचिव ने बताया कि कक्षा 10 और 12 के संस्थागत छात्रों के नवीन पंजीकरण व स्थानांतरण के लिए पोर्टल 11 अगस्त से 24 अगस्त तक खुलेगा। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का नवीन पंजीकरण 25 अगस्त से 31 अगस्त तक होगा।
परिषद ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर शत-प्रतिशत डाटा अपडेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
*बयान*
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, _”सभी विद्यालय समय पर और त्रुटिरहित डाटा अपडेट करें। सरकार पारदर्शी और छात्रहितैषी परीक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
