*देहरादून, 01 अगस्त 2026।* उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सफलता प्राप्त करना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं ज्यादा कठिन उस सफलता के शिखर पर टिके रहना है।

वे यूकॉस्ट, डीआईटी यूनिवर्सिटी एवं दिव्य हिमगिरि द्वारा आयोजित 6वें टॉपर्स कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कॉन्क्लेव में देहरादून के 31 स्कूलों के 306 टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

डॉ. पांडेय ने टॉपर्स को संबोधित करते हुए कहा, _”अभी तो जीवन शुरू हुआ है। आपको कई लक्ष्यों पर विजय प्राप्त करनी है। जीवन में अपने दोस्तों का साथ कभी न छोड़ें। आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के युग में जिसके पास मौलिकता होगी वही आगे बढ़ेगा। टेक्नोलॉजी का उपयोग करें लेकिन लाइफ लॉन्ग लर्निंग पर फोकस रखें।”_

उन्होंने अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता का भी बड़ा योगदान होता है।

कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 306 छात्रों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। साथ ही 31 स्कूलों को बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *