*अब सीधे अफसरों से कहें अपनी बात, एमडीडीए में समाधान दिवस*

*शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेगा एमडीडीए का समाधान दिवस*

*देहरादून, 01 अगस्त 2026।* मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ‘समाधान दिवस’ शुरू किया है।

अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्राधिकरण मुख्यालय में समाधान दिवस आयोजित होगा। इसमें नागरिक सीधे अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख सकेंगे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि इसका उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि भवन नक्शा, अवैध निर्माण, भूमि और विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग भी होगी।

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *