*नैनीताल, 01 अगस्त 2026।* रातीघाट के निकट रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव SDRF ने बरामद कर लिया है।

आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट खैरना की टीम उप निरीक्षक पुष्कर सिंह जीना के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। टीम ने नदी के संभावित क्षेत्र में गहन सर्च अभियान चलाया।

अथक प्रयासों के बाद SDRF टीम ने नदी से एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान _प्रिंस वगोरिया, निवासी राजस्थान_ के रूप में हुई है।

SDRF टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *