*देहरादून, 02 अगस्त 2026।* थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को पवेलियन ग्राउंड में आयोजित 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर थैलेसीमिया’ मैराथन का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। मैराथन में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया।
मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, दिलाराम चौक और ब्रह्म कमल चौक होते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड पर संपन्न हुई।
विजेताओं को सम्मानित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा, _”फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता। नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सहायक होती हैं। थैलेसीमिया जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।”
रेखा आर्या ने मोबाइल और आरामपरस्त जीवनशैली पर चिंता जताते हुए युवाओं से प्रतिदिन खेल और व्यायाम के लिए समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।
*विजेता*
– *बालिका वर्ग*: प्रथम – दीपांजलि यादव, द्वितीय – सोनाक्षी, तृतीय – आराधना
– *बालक वर्ग*: प्रथम – रोहित, द्वितीय – अर्जुन, तृतीय – हिमांशु बिष्ट
सभी विजेताओं को मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य, विनोद डोभाल, ऋतु डोभाल, सीनियर साइंटिस्ट डॉ. राजीव कुमार रंजन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
