*चमोली, 15 अगस्त 2026*

मायापुर पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीमों ने टनल से एक और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा है।

अब भी टनल में लापता 2 श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर चल रही है। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें आपसी समन्वय के साथ सर्च अभियान चला रही हैं।

रेस्क्यू कार्य को तेज करने के लिए टनल में भरे पानी की निकासी की जा रही है। इसके लिए सक्शन पंपों और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि टीमों की आवाजाही सुगम हो और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके।

प्रशासन ने लापता श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। रेस्क्यू कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है और अभियान को गति देने के लिए जरूरी संसाधन मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ श्रमिकों तक पहुंचने के हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *