*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति और भविष्य की तैयारियों को लेकर भी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित विभागों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए मात्र *12 घंटे के भीतर पुनर्निर्माण कार्य पूरा* कर लिया। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी और आमजन को असुविधा से राहत मिली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की।

 

_सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *