*देहरादून, 11 अगस्त 2026*। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। SSP देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने चोरी की 7 अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम *विवेक सिंह विश्नोई उम्र 23 वर्ष निवासी श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार* और *गुरप्रीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी टाटवाला, श्यामपुर, हरिद्वार* हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों की रैकी कर चोरी करते थे। पुलिस से बचने के लिए चोरी के बाद नंबर प्लेट हटाकर गली-मोहल्लों से निकलते थे। खर्चे चलाने के लिए कुछ वाहनों को नंबर प्लेट हटाकर जान पहचान के लोगों को किराए पर दे देते थे और बाकी को बाहर बेचने की फिराक में थे।

कोतवाली पटेलनगर में आदित्य और दीपक सिंघल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 10 अगस्त को हरिद्वार बाईपास रोड कबाड़ी बाजार के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 बुलेट के साथ दोनों को दबोचा गया। निशानदेही पर बाकी वाहन बरामद हुए। 2 अन्य वाहन हरिद्वार और पानीपत पुलिस द्वारा पहले ही सीज किए जा चुके हैं।

SSP देहरादून ने इस खुलासे वाली टीम को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *