देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, रोजगार, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, AI के दौर में नई नौकरियों और देहरादून में जाम की समस्या पर सवाल पूछे।
पलायन और रोजगार पर धामी ने कहा कि राज्य में अब *रिवर्स माइग्रेशन* तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, स्वरोजगार योजना और सौर स्वरोजगार योजना के साथ पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति से युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर स्थानीय स्तर पर आजीविका बढ़ाई जा रही है।
उच्च शिक्षा पर उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण पर जोर है। देहरादून में देश की पांचवीं *साइंस सिटी* बन रही है, जिससे विज्ञान और अनुसंधान में युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
AI और तकनीक पर सीएम ने कहा कि तकनीकी बदलाव से रोजगार का स्वरूप बदल रहा है। युवाओं को बदलती तकनीक के अनुसार कौशल विकसित कर *‘फ्यूचर रेडी’* बनना होगा। सरकार भी युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने का काम कर रही है।
देहरादून में जाम पर धामी ने कहा कि स्थायी समाधान पर काम हो रहा है। *बिंदाल और रिस्पना नदी* के ऊपर एलिवेटेड रोड बनाई जा रही है। इसके पूरा होने से शहर में जाम की समस्या कम होगी।
