*देहरादून 13 अगस्त, 2026*
मुख्य सचिव *आनन्द बर्द्धन* ने सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थानों-इंडस्ट्री के बीच गैप कम करने पर जोर दिया। साथ ही तकनीकी शिक्षा के लिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के पासआउट छात्रों को *पीएम इंटर्नशिप योजना* से जोड़ा जाए। इस योजना में युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में कार्य अनुभव, स्टाइपेंड और जॉइनिंग अनुदान मिलता है। विदेशों में रोजगार के लिए कॉलेजों में ओवरसीज एम्प्लॉयर्स के प्लेसमेंट मेले लगाने को भी कहा।
उन्होंने प्रदेश में *5-6 स्थानों पर तकनीकी शिक्षा हब* विकसित करने के निर्देश दिए। इन हब में लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल जैसी सभी सुविधाएं होंगी। नए प्रोजेक्ट्स का होलिस्टिक प्लान और पुराने कॉलेजों का सैचुरेशन प्लान बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि फंडिंग समस्या नहीं है।
बर्द्धन ने कॉलेजों को मजबूत कर उन्हें स्टडी और कंसल्टेंसी का केंद्र बनाने तथा फैकल्टी रिक्रूटमेंट पर फोकस करने पर भी बल दिया।
बैठक में सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, वीसी यूटीयू डॉ. तृप्ता ठाकुर और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
