*देहरादून 13 अगस्त, 2026*
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी जनपदों को अलर्ट मोड पर रखा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने 14 से 17 अगस्त तक *भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और वर्षा के अति तीव्र दौर* की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन *विनोद कुमार सुमन* ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और राहत-बचाव की व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
*मौसम पूर्वानुमान:*
– *14 अगस्त*: देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट – भारी से बहुत भारी बारिश और *आकाशीय बिजली* की संभावना। शेष जिलों में येलो अलर्ट।
– *15 अगस्त*: सभी जनपदों में येलो अलर्ट। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर में भारी बारिश और पर्वतीय जिलों में *आकाशीय बिजली* संभव।
– *16 अगस्त*: चम्पावत, बागेश्वर, नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट। अन्य कई जिलों में भारी बारिश के साथ *आकाशीय बिजली* का येलो अलर्ट।
– *17 अगस्त*: देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट। शेष जिलों में भारी बारिश और *आकाशीय बिजली* का येलो अलर्ट।
*सचिव विनोद कुमार सुमन* ने आमजन से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। भूस्खलन वाले क्षेत्रों, नदी-नालों के पास न जाएं। *आकाशीय बिजली* के दौरान खुले में या पेड़ के नीचे न रहें और सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।
