चमोली /*पीपलकोटी 13 अगस्त, 2026*
बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री *पुष्कर सिंह धामी* पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी काफी मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी।
मुख्यमंत्री चमोली के मायापुर स्थित टीएचडीसी टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों से रेस्क्यू की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।
