*देहरादून 14 अगस्त, 2026*
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने 13 अगस्त की शाम न्यू पटेल नगर स्थित गोस्वामी चौक के पास चेकिंग के दौरान *रेनू साहनी* उम्र 27 वर्ष को 1 किलो 648 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा।
अभियुक्ता न्यू पटेल नगर की निवासी है। उसके खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0- 527/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
