*अल्मोड़ा/सोमेश्वर।* सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल के मौना, चौकुनी, मवाड़ और गुढोली गांवों में बुधवार को जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल, सड़क, स्कूल और तारबाड़ से जुड़ी समस्याएं सुनीं।
मौना और चौकुनी में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भवन मरम्मत, महिला मंगल दल को सामग्री, पेयजल टैंक और सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से सहयोग की घोषणा की। मवाड़ और गुढोली में भी पेयजल, तारबाड़, सड़क और विद्यालय कार्यों के लिए निधि देने का आश्वासन दिया।
रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार दूरस्थ गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने को प्राथमिकता दे रही है। विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
