*देहरादून।* एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के समाना गैंग के 2 महिलाओं सहित 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 10 अगस्त को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में भागवत कथा के दौरान 4 महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी की घटनाएं हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 अगस्त को हरिद्वार बायपास रोड से आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय सिंह, गुरुप्रीत सिंह, हरजिंदर कौर उर्फ रानी और पूजा कौर उर्फ लाडी शामिल हैं। सभी पंजाब के पटियाला निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 3 सोने की चेन, 10 हजार रुपये नकद, 1 कटर और घटना में प्रयुक्त कार HR26AX2739 बरामद की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भागवत कथाओं की जानकारी लेते थे। फिर भजन-कीर्तन के बहाने आयोजन में शामिल होकर महिलाओं की चेन चोरी कर फरार हो जाते थे। गैंग में ज्यादातर महिलाएं शामिल रहती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *