*देहरादून | 22 अगस्त 2026*

देहरादून के विकासनगर में पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

SSP देहरादून के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 21 अगस्त को हर्बर्टपुर ढालीपुर पुल के पास स्विफ्ट कार सवार चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 192 ATM कार्ड, एक देसी तमंचा, दो कारतूस, एक कार, एक बाइक और नकदी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर बुजुर्गों और महिलाओं को मदद के बहाने अपना शिकार बनाते थे और बड़ी सफाई से उनका ATM कार्ड बदलकर पिन पता कर लेते थे। इसके बाद उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार निवासी जगमोहन, नीटू, सोनू और आशु के रूप में हुई है। ये सभी पहले भी हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, असम और उत्तराखंड में ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *