*देहरादून | 22 अगस्त 2026*

राजधानी देहरादून के कैनाल रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार 21-22 अगस्त की रात करीब 12:45 बजे UP14DE 0052 नंबर की i20 कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी (UK07AD 5929) और बाइक (UK02BO 7044) को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठी दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान 26 वर्षीय नैना राजपूत पत्नी अभिषेक मेहरा निवासी डोईवाला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला निधि कश्यप का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव (20) और उसके साथी हाशिम (24) को हिरासत में लिया है। चालक ने बताया कि काठबंगला से आते समय ब्रेक न लगने से हादसा हुआ। थाना राजपुर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *