*ऋषिकेश | 22 अगस्त 2026*

कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत लेकर आए दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को दोनों पक्षों के कुछ लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस द्वारा समझाने के दौरान दोनों पक्ष आपस में कहासुनी करते हुए उग्र हो गए और झगड़ा करने लगे।

मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 व्यक्तियों और महिलाओं को BNSS की धारा 170(1)/126/135 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों में अमित वर्मा, रूपा वर्मा, कुसुम कालीव, रमा वर्मा, मंजु, हर्षिता, शकुन्तला और सविता शामिल हैं, जो ऋषिकेश और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *