*हरिद्वार | 23 अगस्त 2026*

हरिद्वार के अवधूत मण्डल आश्रम में आयोजित संत समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समाज के साथ संवाद किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधक हैं। इससे समय, पैसा और प्रशासनिक ऊर्जा की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और आज देश की जरूरत है। अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे तो संसाधनों की बचत होगी और प्रशासन का ध्यान विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने संत समाज से अपील की कि वे अपने प्रवचनों के माध्यम से इस विचार को जनता तक पहुंचाएं।

 

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने वंदे मातरम के पूरे गान को देश की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ा विषय है। बार-बार चुनाव से आचार संहिता और प्रशासनिक अमले के चुनाव में लगने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। एक साथ चुनाव होने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और विकसित भारत-2047 के संकल्प को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *