*देहरादून | 23 अगस्त 2026*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में रक्षाबंधन के दो कार्यक्रमों में शिरकत की। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और हाथीबड़कला के सर्वे स्टेडियम में आयोजित समारोह में हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

इस मौके पर CM धामी ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। *28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा* की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में बहनों के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान हमारी संस्कृति का आधार है और सशक्त महिला से ही समाज व राष्ट्र सशक्त होता है।

CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, लखपति दीदी अभियान जैसे कार्यों से महिलाओं को सशक्त किया गया है। उत्तराखंड में भी 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और 3 लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अब तक 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और नकल विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *