*देहरादून, 25 अगस्त -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा कि आम जनता को उचित दरों पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के माध्यम से कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित संबंधित विभागों को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्यों की नियमित निगरानी करने को कहा। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी पैदा कर आम जनता से अधिक मूल्य न वसूला जाए।

सभी जनपदों में प्रशासन द्वारा नियमित बाजार निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित मूल्यों की जांच और स्टॉक की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *