*देहरादून, 25 अगस्त -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।

सीएम ने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पाद हमारी संस्कृति और हुनर की पहचान हैं। इनकी खरीद से महिलाओं की आजीविका सशक्त होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

उन्होंने कहा कि त्योहारों पर उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। हर खरीद किसी परिवार की आय बढ़ाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *