*देहरादून, 25 अगस्त -* ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के युवाओं का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला है। कक्षा 11वीं और 12वीं के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार और विजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे हैं।

सीएम धामी ने 10 अगस्त को मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्रों से 24 अगस्त तक अपने विचार पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया था। प्रदेश में कक्षा 11वीं और 12वीं में कुल 2,96,426 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

छात्रों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित आठ विषयों पर सुझाव दिए हैं।

रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और चमोली में 100% छात्रों ने निबंध अपलोड किए। देहरादून में 63,666 में से 47,358 छात्रों ने भाग लिया।

अब प्राप्त निबंधों का सीएम धामी के साथ विशेषज्ञ टीम मूल्यांकन कर रही है। परिणाम 16 सितंबर को घोषित होंगे। श्रेष्ठ 140 विचारों का चयन होगा, जिनके लेखक छात्रों से मुख्यमंत्री स्वयं संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *