*देहरादून, 25 अगस्त 2026 -* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मसूरी क्षेत्र में दो प्लेटफार्म सील कर दिए।

प्राधिकरण के अनुसार मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर से आगे भूस्वामी हेमंत कुमार द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के लोहे के चैनलों से दो प्लेटफार्म बनाए जा रहे थे। नोटिस के बाद जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना मानचित्र के निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। निर्माण से पहले स्वीकृति लेना अनिवार्य है। आमजन से अपील है कि निर्माण से पहले अनुमति लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *