देहरादून, 27 अगस्त। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर पास्कल डोनोहोई ने सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में उत्तराखंड @2047 विजन, शहरीकरण, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि 2047 तक राज्य को सशक्त, टिकाऊ और आपदा-प्रतिरोधी बनाने पर काम हो रहा है। नदियों के पुनर्जीवन, जल स्रोतों के संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए विश्व बैंक से सहयोग का अनुरोध किया।

विश्व बैंक ने राज्य की विकास प्राथमिकताओं पर दीर्घकालिक सहयोग और तकनीकी सहायता का भरोसा दिया। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *