देहरादून, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड बना है। अब तक 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.62 लाख था।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ VC बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने हर ब्लॉक से 2000 खिलाड़ियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखने और जिला योजना से बजट बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस बार 8 से 14 और 14 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, वहीं 20 से 25 वर्ष की महिलाओं के लिए ओपन वर्ग और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग प्रतियोगिताएं होंगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
