देहरादून, 26 अगस्त। SSP देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट कर शांति भंग करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी झाझरा में अफजल नाम का युवक स्थानीय लोगों से विवाद कर मारपीट पर उतारू हो गया था। समझाने पर और उग्र होने पर पुलिस ने उसे BNSS धारा 170/126/135 में गिरफ्तार किया।
वहीं विकासनगर में मुख्य बाजार में अभद्रता और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर हुड़दंग करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन युवकों – युवराज शर्मा, अभिषेक और ओजस शर्मा को गिरफ्तार कर एक बाइक सीज की है।
