देहरादून, 27 अगस्त। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पर्यटन विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पर्यटन को नैनीताल-मसूरी जैसे पारंपरिक स्थलों तक सीमित न रखकर नए और कम ज्ञात डेस्टिनेशन विकसित किए जाएं।

 

मुख्य सचिव ने GMVN, KMVN और स्टेकहोल्डर्स से इनपुट लेकर विंटर टूरिज्म वाले संभावित स्थलों की पहचान करने और उनकी यूएसपी के हिसाब से ट्रैकिंग रूट, हाई-एल्टीट्यूड मैराथन, बर्ड वॉचिंग और एडवेंचर टूरिज्म जैसी गतिविधियां विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटन मॉडलों से सीख लेकर जागेश्वर, कसार देवी, सूर्य मंदिर जैसे स्थलों को जोड़कर पैकेज टूर बनाए जाएं और स्थानीय लोगों को जोड़कर रोजगार व रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा दिया जाए। 15 दिन में फिर समीक्षा बैठक और टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *