रुद्रपुर, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर के एक निजी विद्यालय में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में 800 छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के लिए युवा शक्ति सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं के विचार राज्य के विकास की दिशा तय करेंगे। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 2.67 लाख विद्यार्थियों ने अपने विचार भेजे हैं।
सीएम ने कहा कि देहरादून में देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी बनाई गई है ताकि छात्रों को विज्ञान-तकनीक में आगे बढ़ने का मौका मिले। सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल और उद्यमिता पर विशेष फोकस कर रही है।
