चम्पावत, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर रामलीला मैदान धूरा में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ में 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण और 51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इन योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। सीएम ने धूरा में पेयजल योजना, संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और बाढ़ सुरक्षा कार्यों की घोषणाएं भी कीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, नर्सिंग संस्थान और महिला प्रौद्योगिकी पार्क पर तेजी से काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य लखपति दीदी के बाद बहनों को करोड़पति बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *