देहरादून, 27 अगस्त। हल्द्वानी के गौलापार में बन रहे खेल विश्वविद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शासन ने 94 शैक्षणिक, कोचिंग और प्रशासनिक पदों के सृजन का आदेश जारी किया है।
कोचिंग विंग में 39 पद, अकादमिक संकाय में 14 पद, मेडिकल और फिटनेस के लिए 12 पद और कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी समेत प्रशासनिक पद शामिल हैं। आउटसोर्स से 20 मैदान कर्मी, 10 MEP स्टाफ और 15 अन्य कर्मी भी रखे जाएंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को खेल विज्ञान, प्रबंधन और आधुनिक कोचिंग की सुविधा मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
