देहरादून, 31 अगस्त। एमडीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश और डोईवाला में तीन भवनों को सील किया है।

प्राधिकरण के अनुसार ऋषिकेश में गली नं. 10 मनीराम रोड पर जयप्रकाश और निर्मल ब्लॉक-बी में ओम प्रकाश पना द्वारा स्वीकृत नक्शे से विचलन कर निर्माण किया जा रहा था। वहीं डोईवाला के दुधली रोड चांदमारी में अनिल पॉचाल विश्वकर्मा द्वारा बिना नक्शा पास कराए भूतल और प्रथम तल का निर्माण कराया जा रहा था।

 

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अनधिकृत निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा और अभियान लगातार जारी रहेगा। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भवन स्वामियों से स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *